देश की एक बड़ी कपड़ा कंपनी ने कार्यक्रम अायाेजित कर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल करवाया। इस कार्यक्रम में नागाैर के टेलर भी शामिल हुए। लॉकडाउन के दौरान शहर के सदर बाजार में टेलरिंग का काम करने वाले तबरेज खान द्वारा घर पर मास्क बनाकर नि:शुल्क वितरण करने के कार्य की दुनियाभर में काफी सराहना हुई है। कार्यक्रम में टेलर भाइयों ने इस प्रोग्राम में भाग लिया था।

नागौर में बहुत ही अच्छा काम किया था। रात और दिन घर पर सिलाई की मशीन लगाकर जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण किए थे। टैक्सटाइल कंपनी ने सर्टिफिकेट भी भिजवाया है। इसी काम के चलते उनकी दुकान एसके टेलर्स को गिनीज रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। करीब 7 हजार मास्क तैयार करवाए और उनका नि:शुल्क वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान खान ने ऑनलाइन इंटरव्यू दिया था, जिसके वीडियो को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया। इसके बाद गत 23 मई को एक नामी कपड़ा कंपनी ने ‘टेक्सटाइल महाकुंभ’ नाम से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें खान सहित दुनियाभर कपड़ा व्यापारी व टेलर्स ने भी भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Textile company made record, Taylor of Nagaire also joined, name entered in Guinness book
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top