क्षेत्रीय छावछ गांव में झुलसने से चार महीने पूर्व हुई विवाहिता आशाबाई माली (32) पत्नी कालूलाल की मौत के घटनाक्रम की जांच में नया माेड़ आ गया। आखिरकार पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीहर पक्ष ने पुलिस द्वारा बताए आत्महत्या के प्रकरण पर सवाल खड़े किए थे। पति व अन्य सदस्याें के खिलाफ केरोसिन उड़ेलकर हत्या करने की बात कही थी। जिसे भास्कर ने 29 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
मृतका के भाई खेड़ारसूलपुर निवासी तेजकरण सैनी ने बहन की मौत पर संदेह जताया था और पति कालूलाल माली, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया था। पुलिस ने खाना बनाते समय झुलसने से हुए हादसे में मौत को लेकर भादंसं की धारा 174 में केस दर्ज कर लिया था। पीहर पक्ष वालों का कहना था कि पति के शराब की लत होने से वह आएदिन आशा के साथ मारपीट करता रहता था। मृतका के दो बच्चे हैं। ससुराल वालों ने मौत की सूचना तक नहीं दी।
परिचित की सूचना पर रात को जब गांव पहुंचे तो हालात साफ दिख रहे थे कि वारदात को हादसे में बदल दिया गया। मृतका के भाई ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर एसपी को भी परिवाद दिया था। इस पर पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ चार माह बाद यह कार्रवाई की है। अन्य दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करने पर उसे जेल भिजवा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top