कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य सरकार ने विवि व कॉलेजों के सामान्य संकाय के स्टूडेंट्स को ही प्रमोट करने का निर्णय लिया है। इस पूरी प्रक्रिया में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स को शामिल नहीं किया गया है। कोई गाइडलाइन नहीं होने से ये स्टूडेंट्स असमंजस में है कि वे प्रमोट होंगे या पहले परीक्षा देनी होगी?
दरअसल विवि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया कि विवि में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर संकाय में भी स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। बीटेक 4 ईयर और आर्किटेक्चर 5 ईयर का कोर्स है। इन दोनों संकायों के विद्यार्थियों में असमंजस बना हुआ है कि उनकी परीक्षाएं होंगी या नहीं? यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार बीटेक ओल्ड सेमेस्टर के एग्जाम दिसंबर और अप्रैल तक होने चाहिए थे। पर सेमेस्टर की परीक्षाओं में देरी से सेशन शुरू हाेने में लंबा समय लग सकता है।
इसी प्रकार बीटेक 2 सेमेस्टर की परीक्षाएं भी पीछे चल रही हैं। इस साल जो स्टूडेंट्स बीटेक के तृतीय वर्ष में हैं, उनको एक साल में प्रोजेक्ट वर्क और प्लेसमेंट के साथ ही 4 सेमेस्टर की परीक्षाएं देनी हैं। इन विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए विवि प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है।
एक और विश्वविद्यालय प्रशासन अभी केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करवाने के निर्देश दे रहा है, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थी जिनके भी पिछले किसी भी सेमेस्टर में बैक आ रखी है, उनका क्या होगा? इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को डिग्री 4 साल की बजाय 5 साल में पूरी होंगी क्योंकि विवि प्रशासन पहले से ही 2 सेमेस्टर पीछे चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें