शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले एक युवा उद्यमी को कुछ बदमाशों ने अपने झांसे में लेकर हनी ट्रेप में फंसा डाला। ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए की वसूली की कोशिश की गई। मामले में मुख्य सरगना लोहावट का आमीन और बालेसर का मनोहरलाल मेघवाल है। इन दोनों ने मिलकर ही प्रोफेशनल तरीके से साजिश रची और उसे अंजाम दे डाला।

आमीन लॉकडाउन में ही एनडीपीएस एक्ट के केस में जमानत पर छूटा था। इस पर और भी कई मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस मामले में उसे ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा था। वहीं मनोहरलाल के खिलाफ झंवर थाना और दो-तीन अन्य थानों में केस हो रखे हैं। मामले में लिप्त युवती की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने पकड़े गए सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से सभी को दो-दो दिन की रिमांड पर लिया गया। शास्त्री नगर सेक्टर-ए निवासी एक व्यक्ति की ओर से चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया गया कि उनका बेटा राघव 16 जून की शाम को बोरानाडा स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहा था। तब उसे हनी ट्रेप में फंसाने के साथ पांच लाख रुपयों की मांग की गई थी।

रुपए नहीं दिए जाने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए थे। चौहाबो थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि हनी ट्रेप गिरोह के बदमाश बालेसर के दूधाबेरा निवासी मनोहरलाल मेघवाल पुत्र प्रहलादराम, चेराई निवासी हरजीराम उर्फ हरीश मेघवाल पुत्र शिवलाल, मंडोर सुरपुरा निवासी करणाराम पुत्र मानाराम विश्नोई और लोहावट के बरजासर खारों की ढाणी निवासी अमीन खां पुत्र दीनू खां को गिरफ्तार किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top