सेवर थाना पुलिस बंदी के साथ मारपीट करने के मामले में सेवर जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बल्लभगढ जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी हिमांशु पुत्र देवेन्द्र जाट हाल बंदी केन्द्रीय कारागृह सेवर ने केन्द्रीय कारागृह सेवर के प्रहरी केशवदेव निवासी सिंगोरो कौलारी जिला धौलपुर के खिलाफ पैसे लेकर अवैध रूप से कारागृह में मोबाइल फोन उपलब्ध कराने तथा पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का एक मामला 12 जून को थाना सेवर पर दर्ज कराया था। एएसआई मोहनसिंह ने आरोपी केशवदेव हाल प्रहरी केन्द्रीय कारागृह सेवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें