शहर के निकटवर्ती राजीव गांधी नगर थाना इलाके के गोलासनी गांव में रविवार सुबह रिश्ताें काे रक्तरंजित करने की वारदात हुई। दादा के लगातार समझाने-टोकना गुस्सैल पोते को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने पंछियों को चुग्गा डालने गए वृद्ध दादा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग काे पहले निजी अस्पताल और फिर एमडीएम हाॅस्पिटल रेफर किया गया।

कुछ ही समय बाद बुजुर्ग दादा ने दम तोड़ दिया। उधर वारदात को अंजाम देकर पोता बस पकड़कर भागने की जुगत में थी, लेकिन पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन ने बताया कि गोलासनी के गोटातला बेरा निवासी मनोहरलाल ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके पिता बंशीलाल माली (74) रविवार सुबह पंछियों को दाना डालने अपने एक पोते चेतन के साथ भाखर की तरफ गए थे। लौटते वक्त एक अन्य पाेता सोहनलाल माली (28) पुत्र जयसिंह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया। साेहनलाल ने अाते ही चचेरे भाई चेतन को धमकाकर भगा दिया।

इसके बाद सोहनलाल ने दादा बंशीलाल पर ताबड़तोड़ हमला किया। आरोपी पोते ने दादा के हाथ पैर व सिर पर कुल्हाड़ी से करीब 10 वार किए। इससे बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। उधर चेतन भागा-भागा घर पहुंचा और परिजनों को हालात की सूचना दी। घर वाले तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सोहनलाल भाग चुका था। बाद में पुलिस ने उसे बस पकड़ने से पहले ही दस्तयाब कर लिया। उससे अब पूछताछ की जा रही है।
दादा से रंजिश रखता था
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीकाॅम पास साेहनलाल निजी कंपनी में काम करता है। वह दादा के बार-बार टाेकने व समझाने से नाराज हाेकर उनसे रंजिश रखता था। साेहनलाल घर पर भी मां व बहन से अक्सर झगड़ा व गाली गलौज किया करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry Pete killed 10 times with an ax.
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top