गुमानपुरा पुलिस ने शुक्रवार को चाकूबाजी कर युवक को घायल करने वाले तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों द्वारा चाकू मारने का सीसीटीवी में कैद वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हाे गई थी।
दरअसल, 24 जुलाई को कोटड़ी गोरधनपुरा मस्जिद के पास रहने वाले युवक मुर्सील खान पुत्र रहमत अली पर तीन बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार व किशोरपुरा थानाधिकारी शंभू सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने रविवार को वारदात में शामिल तीन आरोपियों शाहनवाज और बाबू बच्चा (18) पुत्र अनवर हुसैन निवासी किशोरपुरा, मोहम्मद हुसैन उर्फ चुस्ता (19) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी किशोरपुरा, शहनवाज उर्फ सोनू (19) पुत्र सलीम अहमद निवासी आरपीएस कॉलोनी के पीछे बंजारा कॉलोनी भैरव गली किशोरपुरा को गिरफ्तार किया है।

युवक को घायल करने वाले दो बदमाश पकड़े
कुन्हाड़ी पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार किया है। कुन्हाड़ी सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को प्रभुलाल पुत्र नाथूलाल निवासी बीएड कॉलेज के पास सकतपुरा ने पुलिस को एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा था कि 22 जुलाई को रात करीब 8.00 बजे वह सुमन चिल्ड्रन स्कूल सकतपुरा के पास खड़ा था।

तभी वहां एजाज और उसके दो साथी बाइक पर आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास में मुकदमा दर्ज किया और रविवार को पुलिस ने एजाज अहमद उर्फ अज्जू पुत्र शमशेर अहमद उम्र 22 साल निवासी इकबाल चौक सकतपुरा और विकास पुत्र पप्पू लाल उम्र 22 साल निवासी इंदिरा गांधी नगर, उद्योग नगर को गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three miscreants arrested for killing a man with a knife
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top