बांसवाड़ा के माही में बनने वाले न्यूक्लियर पावर प्लांट प्राेजेक्ट की मिट्टी जांच के कांट्रेक्ट में काम करने की एवज में ठेकेदार से 1.11 लाख रुपए की रिश्वत लेते बांसवाड़ा बारी सरपंच और इसके कंपाउंडर भाई काे एसीबी उदयपुर टीम ने गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि बांसवाड़ा की छोटी सरवन पंचायत समिति में बारी के सरपंच बहादुर सिंह पुत्र केशर सिंह मईड़ा और छाेटी सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कंपाउंडर मुकेश मईड़ा काे गिरफ्तार किया है। यह राशि इन्होंने मुंबई की जिओटेक सर्विस के ठेकेदार रामपाल पुत्र शिवनारायण जाट से मांगी थी। परिवादी रामपाल की शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन किया और सरपंच काे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घूस के रुपए लेने खुद बांसवाड़ा आया सरपंच, फाेन पर भाई काे सूचना दी
ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत के बाद पहली किस्त देने के लिए सरपंच काे फाेन किया। सरपंच ने खुद बांसवाड़ा शहर में आने की जानकारी दी। शहर अाकर कार में बैठे सरपंच ने ठेकेदार से रुपए लिए और मुकेश काे फाेन लगाया। मिलीभगत हाेने पर एसीबी ने सरपंच के साथ कंपाउंडर भाई काे भी गिरफ्तार किया।
जाेशी ने बताया कि न्यूक्लियर पावर प्लांट की कांट्रेक्ट वैल्यू 3.50 कराेड़ रुपए है। सरपंच ने ठेकेदार से पहले इस वैल्यू पर 10 प्रतिशत यानी 35 लाख रुपए मांगे। फिर ठेकेदार ने 4 प्रतिशत तक देने की बात की, लेकिन सरपंच 8 प्रतिशत यानी 28 लाख रुपए पर अड़ गया। फिर ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत की और सरपंच पहली किस्त के 1.11 लाख रुपए लेते ट्रैप हुआ।
सरपंच ने मशीनाें में ताेड़फाेड़ भी की, शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
एसीबी के अधिकारियाें ने बताया कि न्यूक्लियर पावर प्लांट में मिट्टी जांच के लिए मुंबई की जिओटेक कंपनी काे अगस्त, 2019 में केन्द्र से वर्क ऑर्डर मिला था। मिट्टी की जांच कई एकड़ जमीन पर हाेनी थी। इसमें ज्यादातर हिस्सा बारी पंचायत क्षेत्र में आ रहा था। ठेकेदार काम करने के लिए आया ताे सरपंच ने विराेध कर रोक दिया। फिर रुपए के लिए धमकाया।
ठेकेदार के इनकार पर लोगों से मजदूराें पर पत्थर फिंकवाए और मशीनाें में ताेड़फाेड़ की। ठेकेदार ने थाने और एसपी काे शिकायत की। पुलिस से सहायता नहीं मिलते देख ठेकेदार एसीबी के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर हरीश चन्द्र सिंह ने ट्रैप किया। कार्रवाई में इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र, कांस्टेबल लाल सिंह, भरत सिंह, टीकाराम भी शामिल थे।
बांसवाड़ा में बन रहा है देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट
एसीबी के अधिकारियाें ने बताया कि बांसवाड़ा में देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बनने वाला है। इससे पहले मिट्टी की टेस्टिंग हाेती है कि वह प्राेजेक्ट के लिए सही है या नहीं। टेस्टिंग के लिए सैकड़ाें बीघा पर जगह-जगह गहराई तक ड्रिल कर मिट्टी निकालकर सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजते हैं।
अगस्त, 2019 में मिले कांट्रेक्ट काे इस साल अगस्त तक पूरा करना था, क्याेंकि प्राेजेक्ट 2023 तक पूरा करना है। पूरा प्राेजेक्ट केन्द्र के अधीन किया जा रहा है। काेराेना महामारी के कारण चार माह से काम बंद था। अनलाॅक हाेते ही ठेकेदार ने काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए और मशीनें लगवा दी। सरपंच के परेशान करने से काम अटका हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें