देवनगर थाना इलाके की मसूरिया स्थित नट बस्ती की रहने वाली एक युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घरवाले सुबह नींद से जागे तो वह फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतका के पिता ने देवनगर थाने में मर्ग दर्ज करवाया। देवनगर थाने के हैड कांस्टेबल डूंगरसिंह ने बताया कि मसूरिया नट बस्ती निवासी 18 साल की वर्षा पुत्री रमेश नट ने घर में 19 जुलाई की रात फंदा लगा लिया। 20 जुलाई की सुबह घरवाले जागे तब वह फंदे से लटकी मिली। उसके दो भाई हैं। युवती के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया, लेकिन संभवत: वह मानसिक रूप से परेशान हो सकती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें