राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में स्काउट गाइड की वार्षिक मूल्यांकन समिति की बैठक नजर बगीची में हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राकेश कुमार शर्मा ने स्काउट गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित कराने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नेकीराम ने प्रत्येक स्कूल में स्काउटिंग गतिविधि संचालित करने व ईको क्लब को प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया। सीओ स्काउट प्रमोद शर्मा ने वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा की। सीओ गाइड विजय लक्ष्मी ने एमओपी की जानकारी दी। सीबीओ ओमशंकर ने स्काउट गतिविधि को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर प्रकाश डाला। सीबीओ मंगलराम जाटव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सीओ गाइड कल्पना शर्मा ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें