बासनी थाना इलाके के सरस्वती नगर में रहने वाली एक युवती ने पावटा निवासी युवक के खिलाफ धमकाने और ब्लैकमेल करने को केस करवाया। युवती का आरोप है कि युवक उसे परेशान कर रहा है और उसकी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट कर रहा है। पीड़िता सोमवार को बासनी थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।
बासनी थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि सरस्वती नगर निवासी युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पावटा में रहने वाले नंदिश पुंगलिया से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। काफी समय तक चेट होती रही, लेकिन अब नंदिश ने उसकी फेसबुक व इंस्टाग्र्राम आईडी हैक करने के साथ वाट्सएप पर अश्लील पोस्ट के साथ फोटो चस्पां कर दिए।
इससे उसकी प्रतिष्ठा को आघात लगा व मानसिक रूप से परेशान है। इतना ही नहीं, बदमाश युवती व उसके परिवार को धमकाने के साथ ब्लैकमेल करने लगा है। थानाधिकारी ने बताया कि आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें