दिनभर उमस व गर्मी के बाद शनिवार दोपहर बाद शहर में 17 एमएम बारिश हुई। 13 दिन पहले 6 जुलाई को शहर में 6.5 एमएम बारिश हुई थी। शनिवार को कुछ इलाकों में तेज, कुछ जगह बूंदाबांदी हुई तो कुछ इलाके सूखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा हालात में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की और छितराई बारिश हो सकती है।
सुबह खिली धूप थी। न्यूनतम तापमान मामूली बढ़कर 30.5 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर स्थिर रहा। दोपहर बाद बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के ऑफिस के आसपास अच्छी बारिश हुई, जिसकी वजह से 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन अभी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें