राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी मंडोर की तर्ज पर आंगणवा गांव में बनने वाली मंडी के लिए कृषि दर पर जमीन मिलेगी। इसके लिए मंडी समिति को जेडीए को 18 करोड़ रुपए देने होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया। इसमें 90 बीघा जमीन के साथ 50 बीघा जमीन और मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अब कुल 140 बीघा जमीन कृषि दर पर आवंटित होगी। इसमें जेडीए के तरफ से लगने वाला प्रशासनिक शुल्क भी नहीं लगेगा। कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने लीज डीड व आंवटन राशि के लिए स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखा है। इसमें मुख्य रूप से लीज डीड व आंवटन राशि के निर्धारण के बारे में चर्चा की गई। आंवटन राशि व लीज डीड का मसला 2013 से पेंडिंग चल रहा था।

अब इस पर निर्णय होने से आंगणवा में मंडी बनने की राह आसान हो गई है। लीज डीड की राशि जेडीए में जमा होगी। आंगणवा में बनने वाली मंडी में मंडोर मंडी जैसी सुविधाएं मिलेंगी और इससे मंडोर में भार कम होगा। इसका फायदा किसानों के साथ व्यापरियों को भी होगा।

मंडोर मंडी सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आंगणवा मंडी के लिए लीज डीड व आंवटन राशि का निर्धारण हो गया है। आवंटन व लीज डीड राशि जमा होने के बाद में मंडी की कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे जेडीए का खजाना भी भरेगा और शहर के विकास के लिए मदद मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top