रेलवे सुरक्षा बल कोटा पोस्ट ने हिंडोली क्षेत्र में एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 7 हजार 600 रुपए के 173 टिकटों का रिकॉर्ड बरामद किया है।
आरपीएफ के कमांडेंट विजय पंडित अाैर सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार त्यागी के निर्देश पर कोटा पोस्ट ने रेल टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीम का गठन किया है। पोस्ट प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि टीम में घनश्याम वर्मा, ताराचंद, राय सिंह गुर्जर शामिल हैं। टीम के सदस्यों को सूचना मिली थी कि हिंडोली में सदर बाजार में लकारों की गली में टिकट दलाल सक्रिय है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आसिफ अली पुत्र अब्दुल सलाम को ई-मित्र की दुकान से पकड़ा व उसके कब्जे से 173 रेल टिकटों का रिकॉर्ड जब्त किया। जिनकी कीमत 2 लाख 7 हजार 600 रुपए है। उसके पास से एक पर्सनल यूजर आईडी भी मिली है। इस आईडी से वह टिकट बुक करा कर यात्रियों से 200 व 300 रुपए अधिक वसूल लेता था। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ticket broker caught, record of 173 tickets recovered
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top