कोरोना संक्रमण रोकने के लिए डेली अपडाउन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर रोक लगाने के लिए संभागीय आयुक्त कैलाशचंद मीणा ने काेटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ कलेक्टर को पत्र लिखा। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण रोजाना कार्यस्थल पर आवागमन करने वाले नागरिकों के कारण तेजी से फैलने का अंदेशा है। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करें।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि कोटा शहर से रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी जिले के अन्य स्थानों के साथ बारां, बूंदी, झालावाड़ भी आवागमन करते हैं।
कोरोना प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने के कारण ऐसे व्यक्ति कोरोना के संवाहक के रूप में सामने आ सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के कारण संक्रमण फैलने का अंदेशा है। संभागीय आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टर को ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकारी कर्मचारियों के रोजाना आवागमन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने रोजाना आवागमन करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर पदस्थापन पर रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए है।
आवास-भत्ते पर लगाएं रोक
संभागीय आयुक्त मीणा ने कलेक्टर्स से कहा कि ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जो अपने मुख्यालय पर निवास नहीं करते उनका मकान किराया भत्ता रोककर पूर्व में उठाएं भत्ता की वसूली की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने संभाग के कलेक्टरों को आदेश जारी कर संभागीय आयुक्त कार्यालय को सूचना प्रेषित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें