भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 21 सूत्रीय मांगपत्र के क्रियान्वयन व किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष मातादीन भाटी के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन साैंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन दिया चुका है, लेकिन सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के चलते सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है और अब किसान आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर हैं। यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो भारतीय किसान संघ अगस्त माह में जयपुर में अनिश्चितकालीन महापड़ाव डालेगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के सामने बिजली, सिंचाई, मुअावजा, अनुदान, ऋण, मंडी विपणन आदि मुख्य समस्याएं हैं। किसान टिड्डियों के हमले सहित अन्य आपदाओं से त्रस्त हैं। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही और बिजली निगम के अधिकारी बेवजह कार्रवाई कर परेशान करते हैं। इसके अलावा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और बिजली के बिलों में 833 रुपए की सब्सिडी रोक दी गई है। वहीं कोरोना महामारी में फल, सब्जी व फूलों के भाव में गिरावट आने से किसान परेशान हैं। ज्ञापन में बंद मंडियों को चालू करने सहित किसानों को आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग भी की गई है। इस मौके पर किसान संघ के प्रवक्ता पुष्कर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, अशोक छीपी, बाबू लाल यादव, बंशीलाल फागना, भूपेश यादव, सज्जन सिंह यादव, साधना यादव, शकुंतला अादि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top