शहर में काेराेना के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। लाेग सरकारी गाइड लाइन के प्रति जागरूक हाें और इस महामारी से बचे रहें, इसके लिए नगर परिषद ने मंगलवार को कलेक्टर के निर्देश पर शहर में कई जगह बिजली के पोल पर स्पीकर लगवाए, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए दुकानों के बाहर सफेद रंग के गोले बनाने का काम शुरू किया। कार्यवाहक अायुक्त कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि लोगाें को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए हाेपसर्कस, घंटाघर व पुलिस कंट्राेल रूम के पास स्पीकर लगाए हैं। बस स्टैंड के पास, मन्नी का बड़, विवेकानंद चाैक व भगतसिंह सर्किल के पास भी स्पीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा वीर चाैक में दुकानाें के अागे सफेद गाेले बनाए गए हैं। बुधवार काे फ्लैक्स बनवाए जाएंगे, इसके बाद इन्हें लगाने का काम शुरू हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top