राजस्थान यूनिवर्सिटी के चारों संघटक कॉलेजों महाराजा, महारानी, कॉमर्स और राजस्थान में 29 जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के बीए/ बीकॉम/ बीएससी पासकोर्स व ऑनर्स के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, बीवीए, बीपीए में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स राजस्थान यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एडमिशन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। आवेदन, कट ऑफ, फीस से लेकर फिलहाल कोरोना की वजह से क्लासेज भी ऑनलाइन होगी। एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स 29 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल एडमिशन 12वीं क्लास के नम्बरों के आधार पर होंगे। राज्य सरकार ने कोरोना की वजह से पर्सेंटाइल फार्मूला यूज नही करने का निर्णय लिया था।
वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन होंगे कोरोना की वजह से एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। 12वीं की मार्कशीट का भी बोर्ड के डाटा के आधार पर ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन किया जाएगा। हालांकि परिस्थितियां सामान्य होने पर जब स्टूडेंट्स कॉलेज आएंगे तब उन्हें टीसी, सीसी जमा कराने पड़ेंगे।
सरकारी कॉलेजों में आज से
प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स 28 जुलाई से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। मूल दस्तावेज भी कोरोना की परिस्थितियां सामान्य होने के बाद जांचे जाएंगे। आवेदन करने के लिए 11 अगस्त लास्ट डेट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें