पीटीईटी 2020 के दो वर्षीय व बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम मे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्थिति सामान्य रही तो संभावित तिथि 16 अगस्त को पीटीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। समन्वयक डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि स्टूडेंट पीटीईटी की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहे।
परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पूर्व स्टूडेंट्स के परमिशन लेटर डाउनलोड कर दिए जाएंगे। पीटीईटी के लिए कुल 5,57,036 आवेदन हुए हैं। इनमें दो वर्षीय पाठ्यक्रम के 367618 और बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम के 1,89,418 आवेदन है।
पीटीईटी में सबसे अधिक आवेदन जयपुर जिले से 79,124 हुए हैं। जबकि सबसे कम जैसलमेर से 2953 आवेदन है। बीकानेर से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 17248 है। वंचित अभ्यर्थी को 24 जुलाई तक आवेदन का मौका दिया था। विदित रहे कि इस बार राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर की ओर से पीटीईटी कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें