राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना तहत गंगाशहर जॉन के 32 हजार घरों में सीवरेज कनेक्शन करवाए जाएंगे। करीब 300 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का काम अब अंतिम चरण में है। बीकानेर शहर के गंगाशहर के विभिन्न क्षेत्रों/काॅलोनियों में सीवरेज योजना अंतर्गत लाइन बिछाकर घरों से निकलने वाले सभी प्रकार के व्यर्थ पानी जैसे रसोईघर, बाथरूम एवं शौचालय को सीवर प्रणाली से जोड़ने से गंदगी से पूरी तरह निजात मिलेगी और बरसात के पानी का संरक्षण करना आसान हो जायेगा।
आर यू आई डी पी के अधिशाषी अभियन्ता डीके मित्तल ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने घर के सीवरेज कनेक्शन करवा लिए हैं, जबकि एसटीपी का काम चल रहा है। दिसम्बर तक काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे।
वर्तमान में सीवरेज लाईन बिछाने के बाद घरों के बाहर प्रापर्टी चैम्बर निर्माण का कार्य किया जा चुका है अथवा किया जा रहा है, अभी सीवरेज शोधन संयंत्र का कार्य एवं आउटफाल सीवेज के कार्य प्रगति पर हैं। घरों के कनेक्शन/नाली को सीवर प्रणाली से जोड दिया है। जिससे कार्य के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, कार्य में अनावश्यक रूकावट पैदा होने के साथ ही दुर्धटना होने की संभावना बन गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें