रेल यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए रेलवे 20 नए इनोवेशन आगामी 3 महीने में करेगा। इसमें ट्रेन चलने के कुछ मिनट पहले यात्रियों को अलर्ट करने के लिए घंटी बजाना, ट्रेन के कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाना, मोबाइल पर अनरिजर्व्ड टिकट भेजना सहित कई प्रयोग शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारयों से सुझाव मांगे थे। सितंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक पोर्टल पर कुल 2645 सुझाव मिले हैं। अब इनमें से चुनिंदा सुझावों को लागू किया जाएगा। 10 जुलाई को जारी आदेश में 20 सुझावों को लागू करने का प्लान बनाया है।

इसके तहत बिना बिजली के चलने वाले कूलर बनाए गए हैं। इसकी एक यूनिट की लागत 1.25 लाख रुपए है। मुंबई के बोरीवली, बांद्रा, उधना, दहानूरोड, नंदबार रेलवे स्टेशनों पर ऐसे कूलर लगा दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए रेलवे मोबाइल एप से अनारक्षित टिकट जारी कर रहा है।
प्रयागराज डिवीजन ने ट्रेन चलने से पहले यात्रियों को अलर्ट करने के लिए अलार्म सिस्टम बनाया है। ट्रेन चलने से 2 मिनट पहले यात्रियों को अलर्ट कर देगा। इसके अलावा ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top