किशनगढ़ एयरपोर्ट के रनवे को 2000 मीटर से 3000 मीटर करने के लिए बीच में आ रहीं दो पहाड़ियों को आधा काटा जाएगा। सीएस डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में इसके लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्निकल टीम के गठन की मंजूरी दी गई। विस्तार में इन पहाड़ियों के साथ ऑल इंडिया रेडियो या प्रसार भारती का टावर भी बाधा बना हुआ है जिसे हटाने या शिफ्ट करने के लिए सीएस डीबी गुप्ता प्रसार भारती को पत्र लिखेंगे। अजमेर कलेक्टर की ओर से किशनगढ़ एयरपोर्ट विस्तार के लिए जरूरी काम या संसाधन की रिपोर्ट पेश की गई है।
जिसमें करीब 18 करोड का खर्चा आएगा। इसके तहत 65 हैक्टेयर वन भूमि की जरूरत है जिसका लैंड कनवर्जन जरूरी है। लेंड कनवर्जन के बाद वन विभाग को राज्य सरकार कंपनसेशन रेट के रूप में 5 करोड 75 लाख देगी। वहीं पहाड़ियों की ऊंचाई कम करने के लिए ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग के कामों में 11.04 करोड लगेंगे। बैठक में तय हुआ कि पहाड़ियों को कितना काटा जाए इसके लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मिलाकर तकनीकी कमेटी बनाई जाएगी जो एक माह में रिपोर्ट देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top