शहर सहित ग्रामीण इलाकाें में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शहर में शाम 7.01 बजे आए भूकंप के दाैरान कुछ क्षण के लिए लाेगाें को कंपन महसूस हुआ। दिल्ली सहित एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप का केंद्र अलवर था।

भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 थी। अलवर शहर के अलावा जिले में खैरथल, बहराेड़, मुंडावर, भिवाड़ी, जमालपुर, श्यामगंगा, बड़ेर, बारा भड़काेल, कठूमर, गाेविंदगढ़, रामगढ़, तिजारा, कोटकासिम आदि क्षेत्राें में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले अलवर में 17 मार्च 2019 काे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप से जिले में कहीं भी काेई नुकसान की सूचना नहीं मिली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम से 63 किलाेमीटर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप आया था। धरती की सतह से 5 किमी की गहराई पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। कला काॅलेज के भूगाेल के प्राेफेसर विजय वर्मा का कहना है कि करीब 3 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलवर रिस्क जाेन और फाल्ट लाइन पर हाेने के कारण भूकंप आने की संभावना अधिक रहती है।

क्यों आते हैं भूकंप : पृथ्वी के भूगर्भ में प्लेटों के टकराने से भूकंप आते हैं। टैक्‍टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती और खिसकती रहती हैं। हर साल ये प्लेट्स अपने स्थान से करीब 4 से 5 मिमी तक खिसक जाती हैं। जब कभी प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं, तो भूकंप आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top