पूगल रोड फल-सब्जी मंडी के दो व्यापारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से वहां के अन्य व्यापारी सहमे हुए हैं। 7 दिन मंडी बंद करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। प्रशासन के पास पहुंचने पर एडीएम सिटी ने मंडी सचिव से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
पूलग रोड फल-सब्जी मंडी के दो व्यापारी दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आ गए। मंडी के व्यापारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। बाद में एडीएम सिटी सुनीता चौधरी से मुलाकात कर हालात बताते हुए कुछ दिन के लिए मंडी बंद करने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि दोनों व्यापारियों की दुकानों सहित मंडी परिसर का सेनेटाइजेशन नहीं हो पाया। दुकानों के कर्मचारी और श्रमिक की जांच भी नहीं की गई है।
- कोरोना के कारण मंडी को कुछ दिन के लिए बंद करना होगा। व्यापारियों से सहमति बनाने को कहा है। वे अपना माल कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। मंडी सचिव से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद कोई फैसला किया जाएगा। -सुनीता चौधरी, एडीएम सिटी
- मंडी बंद करने की जरूरत नहीं है। जो दो व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने मंडी आना बंद कर दिया था। -अरविंद मिढ्ढा, अध्यक्ष, पूगल रोड फल-सब्जी मंडी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें