एक गिरोह ने सिकंदराबाद के कारोबारी को जादुई एंटीक कांच का झांसा दे 30 लाख रु की ठगी कर ली। खुलासा करते हुए जिला स्पेशल टीम व महामंदिर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि कारोबारी संजय गुप्ता ने रिपोर्ट दी थी।

इसमें तीन शातिर ठगों द्वारा जादुई एंटीक कांच का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी करने के घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। कोविड काल में हुई बड़ी वारदात का खुलासा करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम-ईस्ट व महामंदिर थाने की संयुक्त टीम ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए जैसलमेर के पोकरण थानांतर्गत महेचों की ढाणी निवासी नाथूसिंह (40) पुत्र केसरसिंह, नया सनावड़ा निवासी स्वरूपसिंह (28) पुत्र गंभीरसिंह और करवड़ के उजलिया निवासी जगदीश भील पुत्र गोकलराम को गिरफ्तार कर लिया।

यकीन दिलाने के लिए कांच का फेक वीडियो दिखाया रजिस्ट्रेशन, रॉयल्टी पेमेंट के फर्जी कागजात भी दिखाए
गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मंदी को देखते हुए महेंद्रसिंह उर्फ नाथूसिंह, स्वरूपसिंह व जगदीश भील ने उनसे संपर्क किया। इन तीनों ने गुप्ता को बताया कि उनके पास एक जादुई पुरातन एंटीक कांच है। इससे दीवार के आरपार देख सकते हैं।

ऐसे कांच की विदेशी म्यूजियम में भारी डिमांड रहती है। इसे बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। तीनों शातिरों ने उस कांच का वीडियो बनाकर गुप्ता को दिखाकर अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने इस कांच की इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों रुपए कीमत होने का दावा करते हुए इसके रजिस्ट्रेशन व रॉयल्टी पेमेंट के फर्जी कागजात भी दिखाए।

इससे गुप्ता को इसके असली होने का विश्वास हो गया। शातिरों ने एडवांस के रूप में 30 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने कांच का टेस्ट नहीं कराया और बहाने करते हुए और रुपए मांगते रहे, तब गुप्ता को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस को संदेह था कि बदमाश शहर छोड़कर भाग सकते हैं, इसलिए स्पेशल टीम ने जाल बिछाया। तीनों के पकड़े जाने पर पता चला कि इसी गिरोह ने डांगियावास थाना क्षेत्र में भी इसी तरह एक ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 lakh cheats from the businessman by blaming the glass across the wall
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top