शहर में शनिवार को कोरोना से 2 और मौतें हुई। एमजीएच में जालोरी गेट निवासी मिश्रीलाल (93) व एम्स में कुड़ी हाउसिंग बाेर्ड निवासी अरुण जैन (51) ने दम ताेड़ दिया। वहीं 94 नए राेगी मिले और 100 और राेगियाें काे डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 4527 पहुंच गया। इनमें से 3274 राेगी ठीक हाे गए और 78 की माैत हाे चुकी हैं। अब 1175 एक्टिव केस बचे हैं। पहली मौत जालोरी गेट के अंदर घांचियों का मोहल्ला निवासी 93 वर्षीय मिश्रीलाल की हुई।

वे 16 जुलाई को पॉजिटिव आने के बाद से एमजीएच में भर्ती थे। उस समय उन्हें निमोनिया के साथ सांस लेने में भी दिक्कत थी। उपचार के दौरान शनिवार सुबह 7:10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी मौत कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के 51 वर्षीय अरुण जैन की हुई। उन्हें पॉजिटिव आने के बाद 8 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया था। वे मानसिक बीमारी से भी पीड़ित थे।
एमडीएम: कोरोना संक्रमित ने सिजेरियन डिलीवरी से दिया बच्ची को जन्म
एमडीएमएच जनाना विंग में शनिवार को गर्भवती ने सिजेरियन डिलीवरी में एक बच्ची को जन्म दिया। वहीं एक अन्य संक्रमित गर्भवती का ऑपरेशन से पहले रिपीट टेस्ट निगेटिव आ गया। उसने भी एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों महिलाएं 16 जुलाई को पॉजिटिव आई थी, इसके बाद उन्हें उम्मेद से एमडीएम रेफर किया था।

पहला सिजेरियन ऑपरेशन शनिवार सुबह 8:51 बजे नसीम बानो (30) का हुआ। नसीम काेराेना संक्रमित थी, लेकिन अाॅपरेशन से पहले किए टेस्ट में निगेटिव अाई। उसने 2.91 किलो की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। दूसरा सुबह 11 बजे पदमादेवी का हुआ, जो रिपीट टेस्ट में भी पाॅजिटिव आई।

मेडिकल टीम ने एहतियात बरतते हुए ऑपरेशन किया। उसने भी 2.61 किलो की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन टीम में गायनी विभाग की डॉ. दिव्या, रेजिडेंट डॉ. सन्नी, एनेस्थिसिया के डॉ. युवराज, नर्सिंग स्टाफ योगेंद्र व लोकेंद्र शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top