(शिवांग चतुर्वेदी) रेलवे में पिछले कुछ समय से ट्रेनों में से डीजल इंजन को रिप्लेस करने की कवायद जोरों पर चल रही है। जिसके चलते देशभर में 50 फीसदी से भी अधिक ट्रैक को इलेक्ट्रिफाइड किया जा चुका है। इसी के तहत मंगलवार से उत्तर पश्चिम रेलवे की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला वाया रींगस- फुलेरा (आर पी सी) होकर संचालित होगी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02066 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी 27 जुलाई को दिल्ली से शाम सवा चार बजे इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना होगी। जो देर रात 10:35 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02065 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी 28 जुलाई को अजमेर से अल सुबह 05:40 बजे रवाना होकर 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
किराया नहीं बदलेगा: ट्रेन में कोच और किराया में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी तो समय कम लगेगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आने वाले समय में रेलवे द्वारा जारी किए जाने वाले नए टाइम टेबल में ट्रेन के संचालन समय में 20 से 30 मिनट तक समय की बचत होने की संभावना है।
वहीं रेल मामलों के जानकार डी पी मिश्रा के अनुसार डीजल इंजन पैसेंजर ट्रेन की औसतन स्पीड 40 किमी./घंटा रहती है। ट्रेनों का विद्युतीकरण होने से औसत स्पीड बढ़कर 65 किमी./घंटा पहुंच जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो डीजल इंजन एक्सप्रेस ट्रेन की औसतन स्पीड 80 किमी./घंटा है। इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद औसत स्पीड 105 किमी./घंटा तक पहुंच जाएगी। औसत स्पीड बढ़ने से यात्रियों का आधा घंटा बच जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें