बोरानाडा थाने के सालावास रोड स्थित भाखरवास गांव में एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति ने अपने मफलर से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं लगी है। वह अविवाहित था और शराब का आदी था। थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि डांगियावास के बिरामी गांव निवासी 42 साल का चंदूराम मेघवाल भाखरवास गांव में एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करता था। शनिवार रात को उसने कमरे में मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ठेेकेदार सामान लेने पहुंचा, तब उसे फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें