भीतरी शहर में एक निजी अस्पताल के पीछे शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक युवक फोन पर बात करते-करते छत से गिर पड़ा। सिर के बल नीचे गिरने से खून बहने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि प्रतापनगर थाना इलाके के वैष्णव कॉलोनी देवी रोड चांदणा भाखर निवासी 37 वर्षीय विकास जांगिड़ राजदादीजी अस्पताल के पीछे किसी व्यापारी के पास फर्नीचर का काम करता था, जो यहां अकेले ही रहता था।

शनिवार रात को वह छत पर हमेशा की तरह बैठा था और मोबाइल पर बात करते हुए घूम रहा था। फिर फोन पर बात करते हुए छत की दीवार पर दोनों पैर नीचे की तरफ लटकाकर बैठ गया था। मोबाइल पर बात करने के दौरान वह छत से गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top