जिले की कमान पहली बार युवा प्रशासनिक अधिकारियाें के हाथाें में आई है। जिले के नए कलेक्टर नकाते शिवप्रसाद मदान 34 साल के हैं। एडीएम-प्रशासन राकेश कुमार भी युवा हैं। उनकी उम्र भी 34 साल है। दाेनाें के युवा हाेने के साथ-साथ भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर पदस्थापति नई एसडीएम आईएएस रीया केजरीवाल की उम्र भी 28 साल है। तीनाें युवा अधिकारी हाेने के कारण भीलवाड़ा के विकास काे गति मिलने की संभावना है। कलेक्टर शिवप्रसाद शनिवार सुबह 10:15 बजे पद संभालेंगेे।
- मतदाता सूचियाें के कारण 20 तक कार्यमुक्ति व कार्यग्रहण पर राेक, नगरीय निकायाें के आम चुनाव के लिए तैयार हाे रही मतदाताअ सूचियाें के कारण भीलवाड़ा एसडीएम टीना डाबी, बदनाैर एसडीएम अतहर आमिर उल शफी खान के तबादले के बाद नई जगह पर ज्वाॅइन करने के लिए 20 जुलाई तक राज्य निर्वाचन आयाेग ने शुक्रवार काे राेक लगा दी है।
- इस आदेश के कारण भीलवाड़ा की नई एसडीएम रीया केजरीवाल भी 20 जुलाई के बाद ही ज्वाॅइन करेंगी। तीनाें आईएएस का गुरुवार काे राज्य सरकार ने तबादला कर दिया था।
बाड़मेर की कलेक्टर-एडीएम की पुरानी जाेड़ी अब फिर एक साथ
नए कलेक्टर एन शिवप्रसाद बाड़मेर कलेक्टर रह चुके हैं। इसी दाैरान भीलवाड़ा में वर्तमान एडीएम-प्रशासन राकेश कुमार भी बाड़मेर में एडीएम रहे थे। दाेनाें अधिकारियाें की जाेड़ी फिर एक बार साथ है। बाड़मेर में दाेनाें अधिकारियाें की एक साथ वर्किंग की कई मामलाें में तारीफ हुई थी। शिवप्रसाद 8 मई 2017 से 26 दिसंबर 2018 तक कलेक्टर और राकेश कुमार 28 जुलाई 2018 से 5 मार्च 2019 तक बाड़मेर में एडीएम रहे थे।
जुलाई 2019 से जोधपुर में तैनात हैं चंद्रा
आईएएस सूची के दूसरे दिन जारी की गई आईपीएस की सूची में भीलवाड़ा में कलेक्टर के बाद एसपी का भी तबादला हाे गया है। काेराेना संक्रमण की चेन ताेड़ने के मामले में पूरे देश में भीलवाड़ा काे माॅडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसपी हरेन्द्र कुमार काे जयपुर एसीबी के एसपी लगाया है। इनकी जगह जाेधपुर में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) से प्रीति चंद्रा काे भीलवाड़ा एसपी लगाया है।
भीलवाड़ा में पहली बार महिला एसपी लगी हैं। प्रीति चंद्रा 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। चंद्रा ने 2008 में बिना कोचिंग किए ही पहली बार में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। प्रीति चंद्रा जाेधपुर में 8 जुलाई 2019 से पुलिस उपायुक्त एसपी महावर करीब एक साल रहे। शहर पश्चिम का पद संभाल रही थीं।
देश का सबसे लंबा और सफल कर्फ्यू के लिए महावर चर्चा में : एसपी हरेन्द्र कुमार महावर ने कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भीलवाड़ा में काेराेना संक्रमण काे राेकने के लिए उठाए प्रयासाें में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। शहर में लगाया 60 दिन का कर्फ्यू देश में जम्मू-कश्मीर के अपवाद काे छाेड़कर सबसे लंबा कर्फ्यू रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें