नेहरू विहार सेक्टर-13 में प्रस्तावित मल्टी स्टोरी फ्लैट के लिए शहरवासियों में उत्साह बढ़ रहा है। इसकी बानगी है कि केवल दो दिन में ही योजना के आवास लेने के लिए 782 लोगों ने आवेदन कर दिया है। अब तक योजना में 3,550 आवेदन बिक चुके हैं। जबकि आवेदन पत्र विक्रय शुरू होने से लेकर 28 जून तक के 100 दिनों में केवल 800 आवेदन ही जमा हुए। लोगों के उत्साह को देखते हुए यूआईटी ने योजना के तहत आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है।

यूआईटी सेक्रेट्री नितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत नेहरू विहार(तिलकनगर) में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग एवं अल्प आय वर्ग के लिए जी प्लस थ्री के 818 बहुमंजिला आवास बनाए जाएंगे। इनमें अल्प आय वर्ग के 368 एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 448 आवास है।

योजना के तहत 18 मार्च से आवेदन पत्रों की बिक्री आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से प्रारंभ हुई। लेकिन इस बीच 20 मार्च से लॉकडाउन घोषित हो जाने से आवेदन की रफ्तार धीमी रही। इससे पहले यूआईटी ने दो बार आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई। 29 व 30 को रिकॉर्ड संख्या में आवेदन जमा हुए। अंतिम तिथि 15 जुलाई तक कर देने से अपना आशियाना का सपना संजो रहे कई और शहरवासियों को आवेदन का मौका मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top