शहर में 38 हजार 70 एलईडी लाइट लगाने और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली फर्म एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) का काम सही नहीं हाेने से नगर निगम ने करार खत्म करने की तैयारी कर ली है। फर्म काे साेमवार काे 30 दिन का अंतिम नाेटिस जारी किया जाएगा। फिर भी काम में सुधार नहीं हाेता है ताे 30 दिन बाद कभी भी निगम करार खत्म कर देगा।
विद्युत समिति अध्यक्ष (शहर काेट बाहर) हेमंत बोहरा ने बताया कि शहर में राेड लाइट बंद हाेने और खराब लाइट ठीक नहीं करने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। फर्म काे दाे बार नाेटिस दिया, फिर भी काम में सुधार नहीं हुआ। मेयर जीएस टांक और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी के साथ चर्चा कर तय किया है कि फर्म काे अंतिम नाेटिस देकर चेता दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें