चार महीने लॉक डाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहा। गुरुवार से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवा फिर से पटरी पर लौटेगी। इसमें जेसीटीएसएल कंपनी की करीब 100 बसों फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी और करीब 1050 निजी मिनी बस सेवा भी फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। हालांकि डीजल के दामों में बढ़ोतरी के चलते बसों का यात्री किराया बढ़ाया गया है।

जयपुर शहर में बसों के शुरू होने के साथ ही लाखों यात्रियों को जहां राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण के डर से यात्री भार रहने और अतिरिक्त खर्चे को देखते हुए फ्लोर बसों के किराए में भी वृद्धि की गई है। न्यूनतम किराया सात रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया है। वहीं, एसी बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है।
सुबह 6 से रात 8 बजे तक संचालन
- रूटों पर बसें सुबह 6 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेेंगी।
- सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच आधे शेड्यूल ही संचालित।
- सभी बसें सुबह 5.30 बजे से संचालित होगी।
- सभी बसें पूरी सेनेटाइज के बाद ही चलेंगी।
6 साल से नहीं बढ़ा किराया, ऑन लाइन पेमेंट पर छूट
जेसीटीएसएल ने 2014 के बाद लो-फ्लोर बसों का किराया नहीं बढ़ाया है। लो-फ्लोर बसों के किराए में बढ़ोतरी देखते हुए, मिनी बस एसोसिएशन ने भी किराया वृद्धि की घोषणा कर दी। बसों में डिजिटल भुगतान करने पर पांच फीसदी कैश बैक भी मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें