भारी माल वाहक वाहनों के प्रवेश को लेकर यातायात पुलिस ने ​नए निर्देश जारी किए है। रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति के बावजूद कुछ मार्गों पर यातायात निषिद्ध होगा। संसार चंद्र रोड पर संजय सर्कल से गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एमआईरोड पर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से गुरुद्वारा मोड़, टोंक रोड पर यादगार तिराहा से पृथ्वीराज टी-प्वाइंट तक, जेएलएन मार्ग पर अलबर्ट हॉल से जवाहर सर्कल तक भारी माल वाहन वाहनों के लिए निषिद्ध मार्ग होंगे।

सेना, पुलिस, राजकीय, अति अवाश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को अनुमति होगी। भारी वाहन अतिरिक्त अन्य स्थानों या जिलों में जा रहे है वे बाइपास का इस्तमाल करें। औद्योगिक क्षेत्र मालवीय नगर, झोटवाड़ा, विश्वकर्मा, सुदर्शनपुरा 22 गोदाम हेतु वाहन पूर्व आदेश के अनुरूप आ-जा सकेंगे। आवासीय क्षेत्र में भारी वाहन तभी प्रवेश करें जब माल चढ़ाना या उतारना हो।

विरोध हुआ तो शुरू किए टैंपो और मैजिक, 31 रूट पर होंगे संचालित

जयपुर टैंपो/मैजिक यूनियन के बुधवार को विरोध करने के बाद आखिरकार परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को शहर में टैंपो और मैजिक संचालन को मंजूरी देनी ही पड़ी। इसके संचालन के लिए 31 रूट निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में गुरुवार से लो फ्लोर बसों के साथ 3500 टैंपो भी संचालित हो सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top