खान विभाग ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए लूणावास गांव में अवैध बजरी खननकर्ताओं पर धावा बोला। शनिवार रात 11 से रविवार दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई चली। खान विभाग और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई में 4 डंपर जब्त किए गए। अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध खननकर्ता और एक जेसीबी चालक भाग निकला।

शनिवार रात निजी वाहनों में जब टीम पहुंची तो नदी और गोचर क्षेत्र से अवैध खननकर्ता बजरी का अवैध खनन कर डंपर भर रहे थे। गाडिय़ों को देखते ही डंपर चालकों ने भागना शुरू किया और रास्ते में बजरी गिरा दी। चार डंपर को खान विभाग और आरएसी के 20 जवानों ने घेर लिया और जब्त कर लिया।

मौके पर पुलिस की टीम भी आ गई, लेकिन कच्चे रास्तों का फायदा उठाकर एक जेसीबी चालक भाग निकला। साथ ही डंपर चालक भी भाग गए। इन चारों डंपर के एवज में विभाग करीब 12 लाख का जुर्माना वसूलेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में एमई श्रीकृष्ण शर्मा, एमई विजिलेंस भीमसिंह और फोरमैन प्रेमप्रकाश शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 mines of gravel seized by mines department, now Rs 12 lakh to be recovered
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top