कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर 30 जुलाई तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसर थाना कैथूनीपोल के तीन क्षेत्रों में नावडी पाडा टिपटा के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र, जैनब बोहरा के मकान ईनायत का मकान तक, राधाविलास पाटनपोल के निवास के चारों ओर, साक्षी किराना स्टोर के पास रेतवाली के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

इसके अलावा थाना किशोरपुरा सिंधी कॉलोनी में मकान नं-19 के चाराें ओर 30 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया है। इसके अलावा थाना उद्योग नगर में कॅरियर टाउनशिप मकान नं. 16 के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर, ई-ब्लॉक मकान न. 846 अफोर्टेबल योजना कन्सुआ के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर, थाना दादाबाड़ी क्षेत्र में मकान 311 दादाबाड़ी विस्तार योजना के निवास को केन्द्र मानते चारों ओर, थाना गुमानपुरा में शिव आश्रम के सामने रामचन्द्रपुरा छावनी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर, थाना बोरखेड़ा में क्वार्टर नं. 107 ब्लॉक-ए रिजर्व पुलिस लाइन कोटा ग्रामीण के निवास के चारों ओर, मकान नं. 149 जयहिन्द नगर के चारों ओर, थाना आरकेपुरम में मकान नं. 1561-ए के आसपास, मकान नं. 126-ए के चारों ओर, थाना विज्ञान नगर में मकान नंबर-2 एफ-9 के चारों ओर 30 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया गया है।


इन थाना क्षेत्राें से कर्फ्यू हटाया
थाना महावीर नगर के पांच चिन्हित क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया। थाना कुन्हाड़ी में एच-28 सुभाष नगर के आसपास, थाना रेलवे कॉलोनी श्रीनाथ एनक्लेव सोगरिया के निवास के आसपास और गली नं.-6 पूनम कॉलोनी, थाना आरकेपुरम में मकान नं. 824-ए, के चारों ओर, मकान न. 869 ए आरकेपुरम से डीडीपीएस स्कूल आसपास, थाना नयापुरा में पुराने स्टैंड के आसपास, थाना जवाहर नगर में एसएफएस तलवंडी के आसपास, थाना बोरखेड़ा में मकान नंबर 7 लक्ष्मीनगर जीओ टावर वाली गली से कर्फ्यू हटाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top