नागौरी गेट थाना इलाके की कलाल कॉलोनी में घरों के बाहर बैठने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने पत्थर फेंके तो दूसरे पक्ष की ओर से भी पत्थरबाजी हुई। घरों पर भी पत्थर फेंके गए। इसमें तीन-चार लोगों को चोट पहुंची हैं। मामला बढ़ता देख सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नागौरी गेट पुलिस के साथ ही सदर बाजार और महामंदिर थाने से जाब्ता बुलाया गया। हालात बेकाबू न हो इसके लिए देर रात आरएसी भी तैनात कर दी गई। कुछ दिन पहले महामंदिर थाना इलाके में ऐसा झगड़ा हो चुका है। रविवार को फिर दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इलाके में शांति कायम है।
पुलिस पहुंची फिर भी नहीं रुके बदमाश
जानकारी के अनुसार नागौरी गेट से जाब्ता घटना स्थल पर पहुंच गया था, लेकिन लगातार दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होती रही। पुलिस की गाड़ी पर भी कुछ पत्थर लगे हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस ने साफ इनकार किया है। हालात को देखते हुए सदर बाजार, महामंदिर सहित अन्य थाने के जाब्ते को भी मौके पर बुलाया गया। आरएसी भी बुला ली गई।
शहर में बढ़ती जा रही है पत्थरबाजी की घटनाएं
शहर में लगातार पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले महामंदिर थाना इलाके में भी दो पक्ष भिड़ गए थे। रविवार को भी युवकों में पुलिस का खौफ नहीं देखा गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें