जिले में काेराेना संक्रमण काे चार महीने पूरे हाे गए हैं। 18 मार्च काे पहली बार काेराेना संक्रमण सामने आया था। अब चार महीने बाद ये आंकड़ा 500 केस काे छूने वाला है। जिले में 493 काेराेना संक्रमित अब तक मिल चुके हैं। हमारे लिए राहत की बात ये है कि 90 प्रतिशत मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। दरअसल, जिले में 70 प्रतिशत मरीज युवा हैं। जिनकी इम्यूनिटी पॉवर अच्छी होती है।
ऐसे में हमारे यहां कोरोना से मौत का आंकड़ा भी अब तक चार है। खास बात यह भी है कि जिले में संक्रमित मरीजों में महिलाएं केवल 27 प्रतिशत हैं। उपखंड वार देखे ताे उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा 92 पाॅजिटिव मिले है। ताे वही सबसे कम मलसीसर में 13 संक्रमित आए हैं। 444 पाॅजिटिव मरीज रिकवर हाे चुके है। जाे 90 फीसदी है।
सुल्ताना में 10 को किया क्वारेंटाइन
कस्बे में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को यहां वार्ड 18 में प्रशासन, पुलिस व मेडिकल विभाग की टीम ने जायजा लिया। यहां लोगों को सोशल डिस्टेंस बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव के संपर्क में आए 10 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इससे पूर्व यहां एसडीएम जेपी गौड और बीसीएमओ डॉ सन्त कुमार ने जायजा लिया।
रामकुमारपुरा नया हाॅटस्पाॅट, 3 दिन में 10 पाॅजिटिव मिले
इधर, जिले में खेतड़ी का रामकुमारपुरा कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। यहां तीन दिन में 10 काेराेना पाॅजिटिव मिल चुके हैं। इस बीच शुक्रवार काे एक दिन में जिले में 11 नए काेराेना संक्रमित मिले हैं। अब कुल 493 पाॅजिटिव मामले हो गए। सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर ने बताया कि नए केस में खेतड़ी के रामकुमारपुरा में क्रेशर पर कार्यरत तीन श्रमिक और पाॅजिटिव मिले हैं।
इनमें एक यूपी के बरेली का श्रमिक है ताे दाे खेतड़ी के माेरी के रहने वाले हैं। खेतड़ी में ही मेहाडा जाटूवास का 32 साल का युवक काेराेना संक्रमित मिला है। चिड़ावा के चार नए मामले पाॅजिटिव के क्लाेज कांटेक्ट में आने वालाें के हैं। इनमें दराेगा की ढ़ाणी में पाॅजिटिव केस के संपर्क में आए तीन लाेग भी संक्रमित मिले है।
इनमें एक 68 साल का व्यक्ति और दाे बच्चे शामिल हैं। इसी तरह सुलताना के पाॅजिटिव केस के कांटेक्ट में आया 25 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। पीएमओ डाॅ. कालेर ने बताया कि सूरजगढ़ में दाे दूसरे राज्याें से लाैटे व्यक्ति पाॅजिटिव मिले हैं। जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गया खेतड़ी का एक व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें