प्रदेश में सियासी संग्राम और विधायकों के सौदे के वायरल ऑडियाे की आंच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के गृहनगर जोधपुर भी पहुंच गई है। दोनों के समर्थक शुक्रवार को सड़कों पर उतर गए और पुतला पॉलिटिक्स हुई। इसमें कांग्रेसियों ने पावटा चौराहा पर प्रदर्शन के बाद गजेंद्रसिंह शेखावत का पुतला जलाया।

उधर भाजपा ने 12 मंडलों में अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला। इन प्रदर्शन और प्रत्यारोपों से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने किसी भी नेता या राजनीतिक संगठन के कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात करने को लेकर जयपुर से कोई भी आदेश मिलने से इनकार किया है।
भाजपा12 मंडलों में सीएम के पुतले जलाए
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ताआें ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले जलाए। प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शेखावत का चरित्र हनन ओछी राजनीति है। इससे जनता व भाजपा में भारी रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगने व इस्तीफा देने को कहा। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत व पूर्व मेयर घनश्याम ओझा ने इसे कांग्रेस की हताशा बताया।

कांग्रेसशेखावत का इस्तीफा मांगा-
कांग्रेस ने पावटा चौराहा पर प्रदर्शन कर केंद्रीय गजेंद्रसिंह शेखावत का पुतला जलाया तथा इस्तीफे की मांग की। जोधपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रियाज खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने एसओजी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों का कहना था कि विधायकों के कथित सौदे वाले वायरल ऑडियो में गजेंद्रसिंह शेखावत शामिल हैं। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressman Belle - Shekhawat did Sahebaji, BJP's anarchy - Chief Minister's cheap politics
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top