एक डंपर चालक से 25 हजार रुपए छीनकर भागे तीन बदमाशों को सिंघाना के मुख्य बाजार में डंपर के मालिक और अन्य लोगों ने पकड़कर पहले धुनाई की और इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। डंपर चालक कुहाड़वास निवासी रामचंद्र मोई सद्दा मोड़ के एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी बीच एक कार में आए तीन जनों ने पहले तो उससे देवरोड़ जाने का रास्ता पूछा और इसके बाद खाने के लिए मांगे।

डंपर चालक ने जब अपना पर्स निकाला तो तीनों उसका पर्स छीनकर कार से भाग गए। सूचना मिलने पर डंपर के मालिक रमेश ने अपनी कार से इनका पीछा किया। इस बीच सिंघाना के बाजार में इनकी कार पिकअप से टकरा गई। जिसके बाद ये लोग पैदल ही भागने लगे और जेब से नोट फेंक दिए, लेकिन लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

थानाधिकारी ने प्रमोद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बनेठी तन पनियाला मोड़(कोटपूतली) निवासी अर्जुननाथ उर्फ अंग्रेज(22) पुत्र सुल्तान नाथ, दिनाेद भिवानी निवासी मोनूनाथ(19) पुत्र महेंद्रनाथ व दीवान नाथ (20) पुत्र राजूनाथ शामिल हैं। कार व 7400 रुपए जब्त किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top