यह खबर बेहद दुखी कर देने वाली है और हम आपको इसमें इतनी ही जानकारी दे रहे हैं जितनी जरुरी है। शहर की राजपूत कॉलोनी में रहने वाले दसवीं कक्षा के एक छात्र आशीष पुत्र रमेश ने आत्महत्या कर ली। इस छात्र के सीबीएसई बोर्ड में 85 प्रतिशत अंक आए थे, लेकिन इन्हें उसने कम माना और यह कदम उठा लिया।
इस घटना के बाद हर कोई हतप्रभ है। बच्चों व अभिभावकों को समझना चाहिए कि यह अंक केवल एक क्लास की पढ़ाई का नतीजा हाे सकते हैं। पूरे जीवन का नहीं। आशीष के जैसे ही अंक झुंझुनूं निवासी अभिषेक सिंह के आए थे।
अभिषेक अभी मुंबई में इसरो में साइंटिस्ट इंजीनियर हैं और अपनी जॉब से खुश हैं। 10 वीं बोर्ड में उनके 86 प्रतिशत और 12 वीं में 74 प्रतिशत अंक आए थे। अभिषेक बताते हैं कि कम नंबर या अधिक नंबर कोई मायने नहीं रखते। नंबर कितने ही कम क्यों ना हो, लेकिन यदि आपने ठान लिया है तो जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इतने नंबर में तो आशीष जो चाहे वह कर सकता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें