झालांमड फिल्टर हाउस से रातानाडा जलाशय तक आ रही 500 एमएम की फूटी पाइप लाइन को शनिवार देर रात तक काम कर दुरुस्त कर दिया गया। हालांकि इसके कारण रविवार सुबह रातानाडा सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। पाइप लाइन दुरुस्त करने के बाद झालामंड से इसमें पानी खोल दिया गया।
यहां पर 15 फीट से ज्यादा नई पाइप लाइन बिछाई गई। रातानाडा जलाशय में पानी का स्टोरेज शुरू हो गया। अब सोमवार सुबह ही जलापूर्ति सुचारू हो पाएगी। पीएचईडी के सिटी एसई जेसी व्यास ने बताया कि पाइप लाइन दुरुस्त कर दी गई है। सोमवार को सप्लाई शुरू हो जाएगी।
शहर में इस तरह की जितनी भी पुरानी लाइन हैं, उन्हें बदलने का काम फ्रांस की स्कीम से चल रहा है। जोधपुर शहर में 1753 किमी से ज्यादा लंबी पानी की बड़ी पाइप लाइन लगी हुई है। इसमें छोटी वितरितकाओं की लंबाई शामिल है। बिड से बनी पाइप लाइनें 30 साल पहले शहर में लगाई गई थीं।
इसके बाद इन्हें बदलने का काम शुरू हुआ। अब डीआई पाइप ही लगाए जा रहे हैं। ये क्षतिग्रस्त कम होते हैं और इनकी लाइफ ज्यादा होती है। शहर में पुरानी लाइनें बदलने के लिए एएफडी प्रोजेक्ट के तहत डब्ल्यू 3 पैकेज चल रहा है। अभी इस प्रोजेक्ट की अंतिम किस्त राज्य सरकार से मिलनी हैं।
इसके बाद शहर में जितनी भी बची हुई पाइप लाइन हैं, उन्हें बदला जाएगा। इस पैकेज के तहत शहर में पानी की नई टंकियों का रुका हुआ काम भी शुरू हो जाएगा। अभी ये प्रोजेक्ट भी लंबे समय से अटका हुआ है। इसे सिटी सर्किल की ओर से ही कराया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें