पिछले 17 दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक पर रविवार काे यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बीजेपी बेइमानी पर उतरी हुई है। दबाव की राजनीति कर रही है। जनता की चुनी हुई सरकार काे गिराना चाहती है। विधायकाें काे पैसा ऑफर किया जा रहा है। खुद विधायक बाेल रहे रहे हैं। राज्यपाल ने जाे क्वैरी की थी, हमने उसका जवाब दे दिया है। राज्यपाल से रिक्वेस्ट कर ली कि 31 जुलाई तक सत्र बुलाया जाए, लेकिन अभी काेई जवाब नहीं आया है।
धारीवाल ने कहा कि विधायक खुलकर बाेल रहे हैं कि हमें पैसा आफर किया गया है। एक ही नहीं कई विधायक यह बात कह चुके हैं। बीजेपी केवल सरकार गिराना चाहती है, इसलिए दबाव की राजनीति कर रही है। हमने ताे हमारी तरफ से राज्यपाल काे जवाब भेज दिया। उनकी जाे भी क्वैरी थी, उन सभी का जवाब भेज दिया है।
साथ ही 31 तारीख काे सत्र बुलाने के लिए रिक्वेस्ट भी कर ली। अभी तक ताे काेई जवाब नहीं आया है। इस विवाद में बीच का रास्ता निकालते हुए धारीवाल काे सीएम बनाने की चल रही चर्चाओं पर उन्हाेंने कहा कि पता नहीं काैन मजाक कर रहा है। मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ही रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें