लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगिता भर्ती 2018 के राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चयनित आशार्थियों की नियुक्ति की कार्रवाई के तहत सफल आशार्थियों को जिला आवंटन हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक तेजकंवर ने बताया की जिले के लिए आवंटन आशार्थियों का पदस्थापन के लिए स्थान का विकल्प परामर्श कैंप के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकल्प परामर्श शिविर 8 से 12 जुलाई तक सुबह 8 बजे से प्रवेशिका संस्कृत माध्यमिक स्कूल देवपुरा, बूंदी में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहला चरण 8 जुलाई को होगा, जिसमें क्रमांक 1 से 40 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरा चरण 9 जुलाई को जिसमें क्रमांक 41 से 80 तक, तीसरा चरण 10 जुलाई को जिसमें क्रमांक 81 से 120 तक, चतुर्थ चरण 11 जुलाई को जिसमें क्रमांक 121 से 160 तक और पांचवां चरण 12 जुलाई को जिसमें क्रमांक 161 से 197 तक के अभ्यर्थी शामिल होेंगे। विकल्प परामर्श शिविर स्थल पर प्रवेशिका संस्कृत वरियता सूची के क्रमानुसार रोजाना 40 अभ्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कैंप स्थल पर बूंदी जिला आवंटित आशार्थी, रिक्त पदों की सूची उपलब्ध रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए आशार्थी अपने मूल योग्यता प्रमाण पत्र, एसपी की ओर से जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल, सभी योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रति और आवश्यक शपथ पत्र, काउंसलिंग के समय अपनी आईडी और दो फोटो आवश्यक रूप से साथ लेकर आए। विलंब से आने वाले आशार्थी उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों की पालना में मास्क लगाना और सेनेटाइजर लाना जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें