प्रदेश में रविवार को रिकॉर्ड 632 रोगी मिलने के बाद सोमवार को 524 नए संक्रमित आए। कुल मरीजाें का आंकड़ा 20,688 हो गया है। वहीं, पांच लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 461 हो गई है। मृतकों में अजमेर के 2, जयपुर-नागौर का 1-1 व बाहरी राज्य का एक शामिल है। पाली में सर्वाधिक 80 रोगी मिले।

सुमेरपुर विधायक भी संक्रमित हो गए। निम्स के निदेशक भी पॉजिटिव मिले। वहीं, भरतपुर में 65 रोगी, जालोर में 58, अलवर में 55, जयपुर में 47, जोधपुर-बाड़मेर में 25-25, अजमेर में 28, बीकानेर में 26, नागौर में 21, धौलपुर में 11, उदयपुर में 10, कोटा-झुंझुनूं-सिरोही में 9-9, सीकर मेें 8, डूंगरपुर में 7, राजसमंद में 6, दौसा में 5, हनुमानगढ़-सवाई माधोपुर में 4-4, करौली में 3, भीलवाड़ा में 2, टोंक में एक रोगी मिला। अन्य राज्यों में पांच रोगी मिले। वहीं, एक संक्रमित बीएसएफ जवान है। उधर, प्रदेश में एक्टिव रोगी 3949 हो गए हैं, जो सर्वाधिक है।

पहली बार 4 हजार के करीब पहुंच गए एक्टिव रोगी, 3949 हो चुके हैं

पिछले 4 दिन में अचानक भूचाल के कारण भर्ती रोगी तेजी से बढ़ गए हैं। सोमवार को एक्टिव रोगी 3949 हो गए, यह सर्वाधिक है। पिछले माह में एक्टिव रोगी 3 हजार या इससे कम ही रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान के जटवाड़ा में पाॅजिटिव के संपर्क में आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सा विभाग की टीम।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top