शहर में काेराेना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। तेजी का आलम यह है कि अब ताे राेज औसतन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। विशेषज्ञाें के अनुसार बढ़ते संक्रमण का प्रमुख कारण लाेगाें द्वारा डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयाेग नहीं करना है। इसी बीच कलेक्ट्रेट आए ठेठ ग्रामीण मास्क लगाकर एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे दिखे।
यूथ में सबसे ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। इसका कारण घरों से ज्यादा निकलने एवं खुद को कम खतरा मानते हुए मास्क एवं डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को माना जा रहा है। कायलाना पर पिकनिक मनाते युवा भी सभी ऐहतियात से दूर दिखे। विशेषज्ञों के अनुसार हर परिवेश के लोगों को कोरोना शिक्षित होने की जरुरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें