अब रोडवेज बस का टिकट लेने के लिए बस स्टैंड पर कतार में लगने की जरूरत नहीं है। यहां लगी ई मित्र कियोस्क से भी टिकट मिलेगा। फिलहाल इस मशीन पर डिपो पर बस रवाना हाेने के आधा घंटा पहले तक टिकट प्राप्त किया जा सकता है। ई मित्र कियोस्क पर एटीएम या कैश में भुगतान कर सकते हैं। यहां जन आधार कार्ड और आधार कार्ड का प्रिन्ट भी ले सकते हैं।
मोबाइल, बिजली बिल भी जमा करवा सकते हैं।
ई-मित्र प्लस कियोस्क मशीन दिखने में एटीएम जैसी है। इसमें 32 इंच की एलईडी के साथ मॉनिटर डिवाइस, वेब कैमरा, कैश असेप्टर, कार्ड रीडर, मैटलिक कीबोर्ड, रसीद के लिए वार्मल प्रिंटर व लेजर प्रिंटर है। मशीन में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा भी है। रोडवेज प्रबंधन ने फिलहाल इस मशीन को एक अन्य ई मित्र कियोस्क से भी जोड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें