स्थानांतरण के बाद बुधवार को आईपीएस डॉ अजयसिंह ने जैसलमेर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया। शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचने पर पुलिस कार्मिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर डॉ अजयसिंह का स्वागत किया।
इसके बाद अजयसिंह विभाग के अधिकारियों से मुखातिब हुए। जिसके बाद उन्होंने कार्यग्रहण करने की औपचारिकताएं पूरी की। ज्वाइन करने के बाद पत्रकारों को से बात करते हुए डॉ अजयसिंह ने कहा कि जैसलमेर बहुत ही सुंदर शहर है और पुलिस द्वारा इसकी सुंदरता बरकरार रखने के लिए जो जो कदम उठाएं जा सकते हैं, वो सब कदम पुलिस द्वारा उठाएं जाएंगे ताकि जैसलमेर की अक्षुण छवि कायम रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसलमेर मूलत: शांत जिला है। इसमें अब अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कदम उठाकर अपराधियों पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
धौलपुर में पहले दे चुके है सेवाएं, जैसलमेर से भी है वाकिफ
पत्रकारों के सवाल के जवाब में एसपी डॉ अजयसिंह ने कहा कि मैं पहले धौलपुर में सेवाएं दे चुका हूं। धौलपुर और जैसलमेर के वातावरण में दिन रात का अंतर है। यहां पुलिसकर्मियों के काम करने की एक अलग शैली है। जैसलमेर में अपराध का ग्राफ बेहद कम है। इस पर पूरा ध्यान देंगे अाैर ग्राफ को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। डाॅ अजय ने बताया कि वे जैसलमेर से पहले से वाकिफ है। जोधपुर एसएसबी सीआईडी में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं। इससे वे सीमावर्ती जिले के परिक्षेत्र से पूरी तरह से वाकिफ है जिससे उन्हें अब यहां काम करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
रात 10 बजे के बाद नहीं कर सकेंगे विचरण
जैसलमेर में नए एसपी ने ज्वाइन करने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनलॉक 2.0 के तहत जारी की गई गाइड लाइन की पूरी पालना करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद जैसलमेर में कोई भी स्वछंद विचरण नहीं कर पाएगा। इसके लिए शहर में जगह जगह नाके बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें