शहर के वार्ड नं. 2 के निवासियों ने बुधवार को कम वोल्टेज की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डिस्कॉम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सुपुर्द किया गया। ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया की वार्ड नं. 2 पुनाराम भाटी के मकान के पास ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण वॉल्टेज में उतार चढ़ाव बना रहता हैं। इससे अधिकतर घरों में विद्युत उपकरण नाकारा साबित हो रहे हैं। वॉल्टेज के कारण गर्मी के मौसम में कूलर, पंखे भी काम नहीं करते। लोगो ने बताया की एक ही ट्रांसफॉर्मर पर घरेलू विद्युत कनेक्शन होने के कारण वोल्टेज में व्यवधान उत्पन्न होता हैं। कई बार वॉल्टेज ज्यादा आने के कारण घरेलू इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गए। समाजसेवी संतोष बागवान ने बताया की इस सबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं। लोगो ने मांग की जल्द से जल्द शॉर्ट सर्किट ट्रांसफॉर्मर की जगह दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाए जाए। पुखराज गहलोत, राणाराम, बंशीलाल गहलोत, ओमप्रकाश, मुकेश, ललीत, भरत, कानाराम, मूलचंद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें