सत्र 2016-17 में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा मर्ज किया गया राबाउप्रावि का पुनः बुधवार काने शुरुआात की गई। गौरतलब है कि फतेहगढ़ स्थित एक मात्र बालिका विद्यालय को नामांकन पूर्ण होने पर भी पूर्व भाजपा सरकार द्वारा अन्य विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था। इसके बाद से ही ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। साथ ही बालिकाओं की समस्याओं को लेकर दैनिक भास्कर ने भी मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दो माह पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा मर्ज किए गए विद्यालयों को पुनः शुरू करने का आदेश जारी किए गए थे।
जिसके बाद बुधवार को राबाउप्रावि का फीता काटकर विधिवत शुरुआात की गई। किया गया। इस मैके पर समाजसेवी तामसिंह राजपुरोहित, प्रिंसिपल उम्मेदसिंह, पूर्व सरपंच चंगेज खान, सवाईलाल, नबाब खान, आड़ती खान, अब्दुल खान व भंवरलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। कई सालों से बंद पड़ा विद्यालय भी जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों ने विद्यालय की मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी ली। तामसिंह राजपुरोहित ने कहा कि अब बालिकाओं के चेहरे पर खुशी लोटी है। प्रिंसिपल उम्मेदसिंह भाटी ने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बालिकाओं के नामांकन करवाने की अपील की। ग्रामीणों ने विधायक रुपा राम धाणे व पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल का आभार जताया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ साथ दैनिक भास्कर का भी आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें